Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 03 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार को जारी है। दाेपहर 03 बजे तक राज्य में कुल 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भाजपा, वामपंथी दलों और कांग्रेस से है। आज जिन 07 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 123 सीटें जीती थीं।

29 Apr 2026

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 03 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार को जारी है। दाेपहर 03 बजे तक राज्य में कुल 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भाजपा, वामपंथी दलों और कांग्रेस से है। आज जिन 07 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 123 सीटें जीती थीं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दाेपहर 03 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा। हुगली जिले में 80.77 प्रतिशत, हावड़ा में 77.73 प्रतिशत, उत्तर कोलकाता में 78.00 प्रतिशत और दक्षिण कोलकाता में 75.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नदिया जिले में 79.79 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 77.39 प्रतिशत, पूर्व बर्धमान में 83.11 प्रतिशत तथा दक्षिण 24 परगना में 76.75 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुबह 07 बजे शुरु हुए मतदान के बीच राज्यभर में 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत तथा दोपहर 01 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसी बीच कुछ स्थानों पर तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। राज्य के बाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिलुआ इलाके में बुधवार को मतदान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब डॉन बॉस्को लिलुआ सोहनलाल विद्यालय में स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई, जिससे कतार में खड़े मतदाताओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, बारासात, हाबरा, कल्याणी और शांतिपुर समेत कई इलाकों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ, जिससे मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के प्राणगंज इलाके के रघुनाथपुर में मतदान के दौरान आईएसएफ विधायक और नेता नौशाद सिद्दीकी के वहां पहुंचने से भारी तनाव फैल गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद केंद्रीय बल और राज्य पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भी कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

चापड़ा में एक बूथ पर भाजपा एजेंट के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है, वहीं भांगड़ क्षेत्र में रात के समय राजनीतिक दलों के बीच टकराव की घटना के बाद सुबह स्थिति शांत बताई जा रही है।

चुनाव आयोग ने मतदान के दाैरान किसी भी हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही किसी भी शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। कुछ केंद्रों पर तकनीकी और स्थानीय समस्याएं देखी गई, लेकिन कई मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 03 बजे तक 78.68 प
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार को जारी है। दाेपहर 03 बजे तक राज्य में कुल 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News